-
बी.ए. आनर्स संस्कृत पाठ्यक्रम के अन्तर्गत आप संस्कृत साहित्य का आलोचनात्मक विश्लेषण नामक पाठ्यक्रम का अध्ययन करने जा रहे हैं। संस्कृत साहित्य का आलोचनात्मक विश्लेषण का यह पाठ्यक्रम 06 क्रेडिट का है जिसमें आप वैदिक साहित्य का अध्ययन करेंगे। सामान्यतया किसी विषय का अध्ययन प्रारम्भ करते हुए उसके काल का प्रथम दृष्टया क्रमिक विकास और इतिहास से परिचित होना आवश्यक होता है। इसी दृष्टिकोण को ध्यान में रखकर इस पाठ्यक्रम में वैदिक साहित्य का संक्षिप्त परिचय संहिता परिचय वैदिक ब्राह्मण तथा प्रमुख ब्राह्मण ग्रंथ व आरण्यकों का परिचय तथा प्रमुख अरण्यक उपनिषद् का परिचय तथा प्रमुख उपनिषद सूत्र साहित्य अथवा वेदांग का परिचय दिया गया है। रामायण का परिचय व उसका काल निर्धारण रामायण कालीन समाज और संस्कृति महाभारत का विकास क्रम व काल निर्धारण तथा महाभारत कालीन समाज और संस्कृति एवं रामायण और महाभारत पौर्वापर्य का विस्तृत अध्ययन करेंगे। पुराणों की परिभाषाए लक्षण और संख्याएं पुराण और महापुराण में अंतर तथा विविध गुण पुराणों की विषयवस्तु विशेषताएं पुराणों का ऐतिहासिक महत्व पुराणों का सामाजिक तथा सांस्कृतिक महत्व श्रीमद्भागवत पुराण अग्नि विष्णु गरुड़ एवं मत्स्य पुराणों के सामान्य परिचय का अध्ययन करेंगे। संस्कृत व्याकरण और भारतीय दर्शन के इतिहास से सम्बन्धित संस्कृत व्याकरण शास्त्र का इतिहास भारतीय दर्शन का इतिहासए संस्कृत व्याकरण और भारतीय दर्शन की जीवन में उपयोगिता का अध्ययन करेंगे। दर्शनशास्त्र का भारतीय एवं विश्व ज्ञान परम्परा में विशेष महत्व है। ज्ञान के माध्यम से आत्मोत्थान करने में दर्शनशास्त्र की विभिन्न परम्पराओं की महती भूमिका है।
-
सप्ताह
शीर्षक
सप्ताह-1
वैदिक साहित्य का संक्षिप्त परिचय : संहिता परिचय
सप्ताह-2
ब्राह्मण परिचय तथा प्रमुख ब्राह्मण
सप्ताह-3
आरण्यक परिचय तथा प्रमुख आरण्यक
सप्ताह-4
उपनिषद् परिचय तथ प्रमुख उपनिषद्
सप्ताह-5
सूत्र साहित्य अथवा वेदाङ्ग परिचय
सप्ताह-6
रामायण परिचय व काल निर्धारण
रामायण कालीन समाज और संस्कृति
सप्ताह-7
महाभारत का विकासक्रम व काल निर्धारण
महाभारत कालीन समाज और संस्कृति
सप्ताह-8
रामायण और महाभारत पौर्वापर्य
सप्ताह-9
पुराण परिभाषाए लक्षण और संख्या
सप्ताह-10
पुराण और महापुराण में अंतर तथा विविध पुराण
सप्ताह-11
पुराणों की विषयवस्तु एवं विशेषताएं
पुराणों का सामाजिक तथा सांस्कृतिक महत्व
सप्ताह-12
पुराणों का ऐतिहासिक महत्त्व
सप्ताह-13
श्रीमद्भागवत, अग्नि, विष्णु, गरुड़ एवं मत्स्य पुराणों का सामान्य परिचय
सप्ताह-14
संस्कृत व्याकरण शास्त्र का इतिहास
सप्ताह-15
भारतीय दर्शन का इतिहास